उत्तराखंड में लगातार बढ़ रहा है ‘आप’ का कुनबा, अगस्त्यमुनि में कई अहम लोगों ने थामा पार्टी का दामन

उत्तराखंड में होने वाल आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर अभी से आम आदमी पार्टी जोरशोर से जुटी हुई है।

राज्य में पर्टी अपनी जड़ों को मजबूत कर रही है। कुनबा बढ़ाने के लिए पार्टी प्रदेश में सदस्यता अभियान चला रही है। खुद आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष एसएस कलेर प्रदेश के दौरे पर हैं और लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुन रहें साथ ही पार्टी से लोगों को जोड़ भी रहे हैं। एसएस कलेर सोमवार को रुद्रप्रयाग के अगस्त्यमुनि ने लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान क्षेत्र के पूर्व पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी समेत कई महिलाओं और युवाओं ने ‘आप’ का दामन थामा।

पार्टी सदस्यता लेने के बाद लोगों ने कहा कि आम आदमी पार्टी की कार्यशैली और विचारधार को देखते हुए वो आप परिवार का हिस्सा बने हैं। आप अध्यक्ष, सहप्रभारी, दिल्ली के जंगपुरा से ‘आप’ विधायक प्रवीण देशमुख और कई ‘आप’ नेता इस दौरान मौजूद थे।

इस मौके पर उत्तराखंड के ‘आप’ अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से कहा कि 2022 राजनीतिक हवा आम आदमी पार्टी के साथ है। सभी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर अभी से लोगों तक पार्टी की विचारधारा और विकास की नीति को  बताएं ताकि पार्टी में ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़े और  एक मजबूत संगठन बनकर तैयार हो सके। उन्होंने कहा कि जितनी तेजी से दोनों ही मंडलों में लोग लगातार पार्टी की विचारधारा को अपना रहे हैं।

‘आप’ अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी से लगातार जुड़ रहे लोगों से यह बात स्पष्ट हो गया है कि आम जनता दोनों ही दलों की सरकारों से तंग आ चुकी है। पहले लोगों को मजबूरन अपना वोट देना पड़ता था, लेकिन आम आदमी पार्टी के मैदान में आने से लोगों को प्रदेश में तीसरा विकल्प मिल चुका है जो आने वाले कुछ ही दिनों में एक बड़ा संगठन बनकर उभरेगा और आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश में ‘आप’ पार्टी की सरकार बनाएगा।

vishal2522

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

4 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.