पौड़ी गढ़वाल: ABVP को और सशक्त बनाने की तैयारी, 11 सितंबर से सदस्यता अभियान

गढ़वाल विश्वविद्यालय के बिड़ला परिसर में एबीवीपी द्वारा सदस्यता को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई।

पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष संदीप राणा की अध्यक्षता में संगठन ने कॉलेज इकाई की ऑनलाइन सदस्यता के लिए कार्ययोजना तैयार की। कार्यशाला में ये फैसला लिया गया कि इकाई पौड़ी जिले में चार हजार सदस्य जोड़ेगी। संदीप राणा ने कहा कि पूरे देश में एबीवीपी 11 से 20 सितंबर तक ऑनलाइन सदस्यता अभियान चलाएगी। ऐसे में पौड़ी जिले में भी व्यापक स्तर पर ऑनलाइन सदस्यता अभियान शुरू किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इसके लिए संगठन इकाई के सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है जिसे वो निभाएंगे। वहीं, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की पौड़ी इकाई ने कहा कि छात्राओं को संगठन से जोड़ना उसकी पहली प्राथमिकता में है। गुरुवार को जिला मुख्यालय पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अभाविप के विभाग संयोजक नितिन रावत ने कहा कि पौड़ी इकाई को 1500 सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गाय है। इसमें 400 से ज्यादा छात्राओं को सदस्य बनाया जाएगा। इस दौरान प्रांत सह प्रमुख अर्शी कुरेशी, जिला सह संयोजक हिमांशु पंत, संगठन मंत्री शाश्वत खंडूडी, नगर मंत्री ऋतिक असवाल समेत संगठन से जुड़े लोग मौजूद रहे।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.