उत्तराखंड के उधम सिंह नगर के काशीपुर में एक झोलाछाप डॉक्टर पर युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है।
पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस ने अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है।
पीड़िता के मुताबिक आरोपी का नाम साजिद है जिसका कालीबस्ती इलाके में एक क्लीनिक है। पीड़िता ने बताया कि दो साल पहले पीड़िता साजिद के यहां दवाई लेने गई थी। तभी साजिद ने पीड़िता को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया था।
आरोप है कि इसके बाद साजिद ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। जब आस पड़ोस वालों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने पंचायत कर दोनों की शादी कराने का निर्णय लिया।
पंचायत के निर्णय के मुताबिक, पीड़िता के परिजनों ने शादी की सारा इंतजाम भी कर लिया था। लेकिन साजिद ने बाद में पंचायत के फैसले को मानने से इनकार कर दिया और वहां भाग गया है
उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…
अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…
9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
This website uses cookies.