हल्द्वानी में एक बुजुर्ग महिला की गला रेत कर हत्या कर दी गई है। हत्या के बाद हड़कंप मच गया है।
पुलिस के मुताबिक, घटना हल्द्वानी के जौलसाल करायल गांव की है। हीरा देवी (66) साही पत्नी राजेन्द्र सिंह साही की गला रेत कर हत्या कर दी गई। घटना के दौरान मृतका के पति घर पर नहीं थे। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलने के बाद टीपी नगर पुलिस और अन्य अधिकारी मौके पर पहंचे।
मौके पर खून से लथपथ शव पड़ा मिला। एक चाकू शव के पास से ही बरामद हुआ। पुलिस को मृतका के परिजनों पर ही शक है और एक पुत्र को हिरासत में ले लिया है। मौके पर फोरसिंक टीम ने भी जांच की और तथ्य जुटाए। पुलिस घटना की जानकारी तब पता चली जब मृतका की लड़की जागी और मां के कमरे में गई।
खबरों के मुताबिक, हतु प्रापर्टी के लिए मृतका की हत्या की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और परिजनों से पूछताछ में जुट गई है।
उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…
अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…
9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
This website uses cookies.