अल्मोड़ा: बंशीधर भगत ने विवादित टिप्पणी पर फिर दी सफाई, कहा- कांग्रेस खड़ा कर रही है बखेड़ा

अल्मोड़ा पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत को कांग्रेसियों ने काले झंडे दिखाए तो वहीं, दूसरी ओर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

उन्होंने संवाद कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र में आने से कार्यकताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि 2022 में होने वाले चुनाव में बीजेपी 60 से ज्यादा सीटें जीतकर सत्ता पर दोबार काबिज होगी।

बंशीधर भगत ने नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश पर दिए गए बयान को लेकर एक बार फिर उन्होंने सफाई दी। भगत ने कहा कि मैंने अपने शब्द वापस ले लिए हैं, लेकिन कांग्रेस फिर भी इस मामले में बखेड़ा खड़ा कर रही है जो गलत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का आज अपना कोई वजूद नहीं रह गया है। इसलिए वो फालतू के मुद्दों को हवा देने में लगी है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

5 months ago

This website uses cookies.