अल्मोड़ा: सल्ट में मरचूला एडवेंचर मीट-2021 का रंगारंग आगाज

उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के तत्वावधान में शुक्रवार को अल्मोड़ा के सल्ट में मरचूला एडवेंचर मीट-2021 का रंगारंग आगाज हो गया है।

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने इसकी शुरूआत करते हुए कहा कि साहसिक खेलों से प्रदेश को नयी पहचान मिलेगी और इस क्षेत्र को एडवेंचर सर्किट के रूप में विकसित किया जाएगा।

धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य के साहसिक खेलों को सरकार की ओर से बढ़ावा दिया जा रहा है। इससे जहां एक ओर पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा वहीं सरकार की आय में बढ़ोतरी भी होगी। उन्होंने बीजेपी के स्वर्गीय विधायक सुरेन्द्र सिंह जीना को याद करते हुए कहा कि वे यहां के लोकप्रिय नेता रहे हैं और स्याल्दे महाविद्यालय का नाम स्व. जीना के नाम पर रखा जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं।

अल्मोड़ा के सल्ट-मरचूला में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद तत्वावधान में जिला प्रशासन के सहयोग से पांच दिवसीय मरचूला एडवेंचर मीट-2021 के द्वितीय संस्करण का आयोजन किया जा रहा है। मीट के पहले दिन आज सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही।

जिला अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि इस पंच दिवसीय मीट के दौरान पैराग्लाइडिंग, ट्रेल रन, माउंटेन बाइकिंग, रिवर क्रासिंग, जोरबिंग, वाटर रोलिंग, आफ रोडिंग, हाइकिंग, सफारी जैसे साहसिक क्रीडाओं का आयोजन किया जा रहा है।

newsnukkad18

Recent Posts

लेजेंड्स लीग क्रिकेट: इंडिया टाइगर्स ने कैप्टन राशिद खान को बनाया नया CEO

फ्रेंचाइजी क्रिकेट की दुनिया से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। लीजेंड्स…

2 weeks ago

उत्तराखंड: चमोली में दर्दनाक हादसा, बारातियों को लेकर लौट रही कार खाई में गिरी, 3 की मौत, 2 घायल

उत्तराखंड के चमोली जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर बुधवार…

3 months ago

गाजीपुर: राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी करप्शन मिशन की हुई बैठक, 10 दिसंबर को बड़े आयोजन की रूपरेखा तैयार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के गोराबाजार क्षेत्र में बुधवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी…

3 months ago

गाजीपुर: मनिया-गहमर गांव में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, SDM से शिकायत, जांच की मांग

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र में ग्राम पंचायतों द्वारा कराए जा…

3 months ago

बिहार: नीतीश कुमार का सीएम पद से इस्तीफा, 10वीं बार कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को मिली स्पष्ट जीत के बाद सरकार गठन की…

3 months ago

गाजीपुर: भदौरा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली शपथ, विधायक ओमप्रकाश सिंह रहे मौजूद

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र स्थित एक निजी मैरिज हाल में…

3 months ago

This website uses cookies.