अल्मोड़ा: सिंचाई विभाग की लापरवाही किसानों पर भारी, धान की फसल बर्बाद, गेहूं पर मंडराया खतरा

अल्मोड़ा के सोमेश्वर में सिंचाई विभाग की लापरवाही किसानों पर भारी पड़ी है। विभाग की लापरवाही की वजह से किसनों की फसलें बर्बाद हो गई हैं।

बीते जून के महीने में इलाके में अतिवृष्टि की वजह से दर्जनों सिंचाई गूलों के हेड क्षतिग्रस्त हो गए थे। चार महीने बीत जाने के बाद भी विभाग ने इन्हें ठीक नहीं करवाया। नतीजा ये हुआ कि अब सिंचाई का पानी नहीं मिलने कि वजह से किसानों की धान की फसल बर्बाद हो गई है। यही नहीं गेहूं की खेती के ऊपर भी खतरा मंडराने लगा है।

सांई नदी से बनी सिंचाई विभाग की खाड़ी सुनार, लखनाड़ी और गोलने गांव की मुख्य सिंचाई नहर का हेड, पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है। वहीं, फील्ड गूल मलबे से पटी पड़ी है। बावजूद इसके सिंचाई इसे ठीक नहीं करा रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि किसानों की आलू, प्याज, लहसुन और गेहूं की फसलें भी सिंचाई के बिना खराब हो गई थीं। किसान गेहूं की बुआई के लिए खेतों को तैयार कर रहे हैं, जिसे सींचने की जरूरत पड़ेगी। लेकिन सवाल ये है कि क्षतिग्रस्त सिंचाई गूलों से आखिर सिंचाई कैसे की जाएगी। ऐसे में किसानों को सूखे खेतों में गेहूं की बुआई करनी पड़ेगी। लोगों ने सिंचाई विभाग को चेतावनी दी है कि अगर जल्दी ही सिंचाई गूलों का निर्माण नहीं कराया गया तो विभाग के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।

newsnukkad18

Recent Posts

लेजेंड्स लीग क्रिकेट: इंडिया टाइगर्स ने कैप्टन राशिद खान को बनाया नया CEO

फ्रेंचाइजी क्रिकेट की दुनिया से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। लीजेंड्स…

4 days ago

उत्तराखंड: चमोली में दर्दनाक हादसा, बारातियों को लेकर लौट रही कार खाई में गिरी, 3 की मौत, 2 घायल

उत्तराखंड के चमोली जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर बुधवार…

3 months ago

गाजीपुर: राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी करप्शन मिशन की हुई बैठक, 10 दिसंबर को बड़े आयोजन की रूपरेखा तैयार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के गोराबाजार क्षेत्र में बुधवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी…

3 months ago

गाजीपुर: मनिया-गहमर गांव में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, SDM से शिकायत, जांच की मांग

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र में ग्राम पंचायतों द्वारा कराए जा…

3 months ago

बिहार: नीतीश कुमार का सीएम पद से इस्तीफा, 10वीं बार कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को मिली स्पष्ट जीत के बाद सरकार गठन की…

3 months ago

गाजीपुर: भदौरा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली शपथ, विधायक ओमप्रकाश सिंह रहे मौजूद

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र स्थित एक निजी मैरिज हाल में…

3 months ago

This website uses cookies.