अल्मोड़ा: ट्रैफिक-कोरोना नियमों के पालन नहीं करने वालों की खैर नहीं! पुलिस ने 43 लोगों के खिलाफ की कार्रवाई

अल्मोड़ा के सोमेश्वर में जो लोग ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। उनके खिलाफ पुलिस सख्ता बरत रही है।

नियम-कानून को ताक पर रखने वालों के खिलाफ पुलिस ने शिकंजा कसा है। इलाके में ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पुलिस प्रशासन जुट गया है। पुलिस ने नियमों के उल्लंघन पर 43 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। इसके अलावा बिना कागजात के सड़क पर चल रहे दो वाहनों को सीज कर दिया।

पुलिस ने नियमों के उल्लंघन पर 43 लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 हजार रुपये का नगद जुर्माना वसूला। चेकिंग अभियान के तहत सोमेश्वर पुलिस ने कुल 16 वाहन चालकों समेत 43 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। थाना अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बगैर कागजात वाले दो वाहनों को सीज किया।

उन्होंने बताया कि वाहन चालकों के मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान कर उनसे नकद जुर्माना वसूला गया। वहीं, तीन वाहन चालकों के चालान कोर्ट को प्रेषित किए गए। उन्होंने बताया कि यातायात नियमों और कोरोना गाइडलाइंस का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस आगे भी कार्रवाई करती रहेगी।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 month ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 month ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.