उत्तराखंड: नशे के लिए करते थे चेन स्नेचिंग, वारदात में बहन की स्कूटी किया इस्तेमाल, गिरफ्तारी के बाद चौंकाने वाले खुलासे

हरिद्वार की ज्वालापुर पुलिस ने दो चेन स्नेचिंग को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों ने कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।

दोनों आरोपी ज्वालापुर के ही रहने वाले हैं। 28 अक्टूबर को एक महिला से चेन लूटने के आरोप में इन्हें गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वो नशे के आदी हैं। 28 अक्टूबर को उनके पास शराब पीने के पैसे नहीं थे। जिसके लिए उन्होंने चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दिया।

एक आरोपी ने बताया कि चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देने के लिए वो अपनी बहन की स्कूटी का इस्तेमाल करता था। पुलिस ने स्कूटी को सीज कर लिया है। ज्वालापुर थाना प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि 28 अक्टूबर को ज्वालापुर के आर्य नगर में मालती देवी नाम की महिला बाजार में सब्जी खरीदने निकली थी। इसी दौरान स्कूटी सवार इन युवकों ने उनकी चेन लूट ली।

थाना प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी पलक झपकते मौके से फरार हो गए। इसके बाद इन्हें पकड़ने के लिए इलाके की सीसीटीवी खंगाली गई। इस दौरान पुलिस को अहम सुराग मिले। शुक्रवार को आरोपियों को उस समय गिरफ्तार किया गया जब पुलिस शिव मूर्ति चौराहे पर गश्त कर रही थी। आरोपी यहां से गुजर रहे थे। पुलिस ने इन्हें पकड़ लिया।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 month ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 month ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.