फोटो: सोशल मीडिया
चंपावत में पुलिस ने बुजुर्ग की हत्या के आरोप में दोनों आरोपी मामा-भांजे को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, चंपावत के लोहाघाट में शुक्रवार शाम को प्रेमनगर निवासी अजग देउपा और सुनील नाथ के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बीचबचाव करने आए बुजुर्ग प्रेमनाथ (69) और सुनील नाथ को आरोपी अजय देउपा और उसके मामा राकेश चौधरी ने पहले लाठी डंडो से पीटा और उसके बाद प्रेमनाथ के पेट में चाकू घोंप कर मामा-भांजे फरार हो गए।
दोनों घायलों प्रेमनाथ और सुनील नाथ को अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्रेमनाथ को मृत घोषित कर दिया। लोहाघाट के थाना प्रभारी मनीष खत्री ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही टीम को मौके पर भेजा गया और दोनों फरार आरोपियों को लोहाघाट क्षेत्र से ही गिरफ्तार कर लिया गया।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.