ऋषिकेश के मुनि रेती थाना इलाके में एक विदेशी महिला से ड्रग्स देकर रेप करने का आरोप लगा है। महिला ने थाने में शिकायत दर्ज करवाया है।
महिला का आरोप है कि युवक ने दुष्कर्म किया और फिर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मुनि की रेती प्रभारी आरके सकलानी के मुताबिक, 37 साल विदेशी महिला ने थाना तपोवन के रहने वाले अभिनव राय पर रेप, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के संबंध में केस दर्ज करवाया है। महिला अमेरिका मूल की है। आरोप के मुताबिक युवक उसे कई बार अपने फ्लैट में बुलाकर धोखे से ड्रग्स दिया और साथ जबरन संबंध बनाए।
महिला ने बताया कि जब वो अपने फ्लैट में रहने लगी तो युवक उसका लगातार पीछा करना शुरू कर दिया। वो रात को छत के रास्ते उसकी बालकनी में आया और शीशा तोड़कर फ्लैट के अंदर घुस गया। अंदर आकर उसने मारपीट की।
पीड़िता के मुताबिक, युवक के पिता लगातार उस पर समझौते का दबाव बना रहे है। युवक के पिता सेना के रिटायर्ड कर्नल हैं। युवक तपोवन में टूर ट्रैवल का काम करता है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.