हरिद्वार जिले के रुड़की के भगवानपुर थाना क्षेत्र के रुहालकी दयालपुर गांव में देर रात बदमाशों ने एक मकान में फायरिंग कर दी।
इस वारदात के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। घटना के बाद गांव के लोग एकत्र हुए, जिसके कारण बदमाश वहां से भाग निकले। पुलिस से की गई शिकायत में कहा गया है कि देर रात उनके मकान पर फायरिंग की गई।
पुलिस ने बताया कि दीपक सैनी निवासी प्रेमराजपुर भगवानपुर अपने साथियों के साथ उनके मकान के पास आया। जिसके बाद उसने ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग की। गोलियों की आवाज सुनकर परिवार में दहशत में आ गया। बताया जा रहा है कि आरोपी वहां से पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले।
उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…
अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…
9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
This website uses cookies.