भूकंप के झटकों से फिर डोली उत्तराखंड की धरती! उत्तरकाशी था भूकंप का केंद्र

उत्तराखंड की धरती एक बार फिर भूकंप के झटकों से डोली है। उत्तरकाशी में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

मोरी विकासखंड और हिमाचल बॉर्डर समेत यमुना घाटी के ऊंचाई वाले इलाकों में लोगों ने हल्के भूकंप के झटके महसूस किए। भूकंप का केंद्र मोरी और हिमाचल बॉर्डर के जंगलों में बताया गया है। आपदा प्रबधंन अधिकारी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र सोमवार रात 9 बजे मोरी-हिमाचल बॉर्डर के वन क्षेत्र में था। भूकंप की तीव्रता 3.5 आंकी गई है। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने बताया कि भूकंप जमीन की सतह से 10 किलोमीटर की गहराई में आया। भूकंप का केंद्र उत्तरकाशी से 50 किलोमीटर उत्तर में था।

बताया जा रहा है कि जिन इलाकों में भूपंक के झटके महसूस किए गए वहां लोग अपने घरों से बाहर निकल गए। हालांकि कहीं से कोई नुकसान की खबर नहीं है। वहीं, आपदा प्रबधंन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि इस बारे में सभी तहसीलों और थाना चौकियों से दूरभाष और सेटेलाइट के जरिए जानकारी ली गई है। उन्होंने बताया जिले में स्थिति सामान्य है। जाहिर है उत्तरकाशी जिला जोन 5 में होने की जवह से भूकंप के दृष्टिकोण से काफी संवेदनशील है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

5 months ago

This website uses cookies.