IPL 2020: सनराइजर्स हैदराबाद पर भारी पड़ी ‘विराट सेना’, 10 रनों से जीता मैच

IPL सीजन 13 के तीसरे मैच में आज विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के आग डैविड वॉर्नर के सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने घुटने टेक दिए।

दुबई में खेले गए इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने सनराइजर्स हैदराबाद को 10 रनों से हरा दिया है। इसी के साथ RCB ने इस सीजन में पहली जीत दर्ज की है।

पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरने 20 ओवरों में 5 विकेट पर 163 रन बनाए थे। सनराइजर्स हैदराबाद दो गेंद शेष रहते हुए 153 रनों पर ढेर हो गई। टीम वॉर्नर के लिए जॉनी बेयरस्टो ने 61 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 43 गेंदों का सामना कर छह चौके और दो छक्के लगाए। मनीष पांडे ने 33 गेंदों पर 34 रन बनाए।

टीम विराट के लिए अपना पहला आईपीएल मैच खेल रहे देवदूत पडिकल ने 42 गेंदों पर 56 रनों की पारी खेली, जिसमें आठ चौके शामिल रहे। उनके अलावा डिविलयर्स ने 30 गेंदों पर चार चौके और दो छक्कों की मदद से 51 रन बना बेंगलोर को मजबूत स्कोर दिया।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

5 months ago

This website uses cookies.