फोटो: सोशल मीडिया
बाबा केदार की डोली दूसरी रात्रि प्रवास के लिए गुप्तकाशी विश्वनाथ मंदिर पहुंच गई। यहां पर हजारों तीर्थ यात्रियों और स्थानीय लोगों ने आशीर्वाद लिया।
रविवार को बाबा केदारनाथ की डोली केदार धाम से रवाना हुई थी। डोली का रात्रि प्रवास रामपुर में हुआ था। मंगलवार सुबह बाबा की डोली रामपुर से फाटा, बड़ासू, नारायणकोटी, मस्ता से होते हुए अपने दूसरे पड़ाव गुप्तकाशी पहुंची। गुप्तकाशी विश्वनाथ मंदिर में पहुंचने के बाद डोली ने मुख्य मंदिर और अर्धनारेश्वर मंदिर की परिक्रमा पूरा करके अपना स्थान अन्नकूट में लिया।
बाबा केदार की डोली बुधवार सुबह 8 बजे अपने अंतिम पड़ाव ओंकारेश्वर मंदिर के लिए प्रस्थान करेगी। ओंकारेश्वर मंदिर में बाबा की भोग मूर्तियों को निकालकर उनका शुद्धिकरण किया जाएगा। इसके बाद पंचमुखी डोली अपने विश्राम स्थल में सुरक्षित रखी जाएगी। आगामी शीतकाल के 6 महीने की पूजा अर्चना ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में ही होगी।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.