बागेश्वर पुलिस ने वन विभाग की टीम पर धारदार हथियार से हमला करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, बागेश्वर के वन क्षेत्राधिकारी मनीष कुमार की ओर से लिखित तहरीर दी गई कि शुक्रवार 20 नवंबर को वो इलाके के दौरे पर थे। इसी दौरान रैखोली गांव के पास तीन लोग चीड़ का वृक्ष काट रहे थे। जब उनसे वृक्ष को काटे जाने से रोके जाने और अनुमति दिखाने को कहा गया तो आरोपियों ने उन पर धारदार हथियार से हमला करने की कोशिश की।
पुलिस की ओर से इस मामले में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया और मौके पर जाकर तत्काल एक आरोपी प्रताप राम पुत्र भगवान राम निवासी रैखोली को गिरफ्तार कर लिया गया। इसी मामले में शनिवार को पुलिस ने अन्य दो आरोपियों विनोद चंद्र जोशी और रमेश चंद्र पांडे ग्राम बिलौना को भी गिरफ्तार कर लिया। तीनों को अदालत में पेश किया गया।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.