बागेश्वर डिग्री कॉलेज के छात्रों ने की परीक्षाओं की स्थिति स्पष्ट करने की मांग, आंदोलन की दी चेतावनी

बागेश्वर डिग्री कॉलेज के छात्र परीक्षाओं की स्थिति स्पष्ट नहीं किए जाने से नराज हैं। सोमवार को छित्रों ने अपना विरोध दर्ज कराया।

छात्र संघ अध्यक्ष सौरभ जोशी के नेतृत्व में प्राचार्य के जरिए छात्रों ने कुलपति को ज्ञापन सौंपा। छात्रों ने ज्ञापन में मांग की है कि जल्द से जल्द परीक्षाओं की स्थिति स्पष्ट की जाए। छात्रों ने चेतावनी दी है कि अगर मंगलवार तक परीक्षाओं की स्थिति स्पष्ट नहीं की गई तो वो उग्र आंदोलन करेंगे। छात्र संघ अध्यक्ष सौरभ जोशी ने बताया कि 31 अगस्त को परीक्षाएं कराने को लेकर टाइम टेबल जारी किया गया था। इसके मुताबिक, प्रथम और अंतिम वर्ष की परीक्षाएं 14 सितंबर से होनी थी। बावजूद इसके परीक्षाओं को लेकर विश्वविद्यालय लगातार छात्र-छात्राओं को गुमराह करने का काम कर रहा है।

छात्रों ने प्राचार्य का घेराव कर कुलपति को ज्ञापन भेजा है। इसमें कहा गया कि एक दिन के भीतर अगर परीक्षाओं को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं की गई तो छात्र आंदोलन करने और क्रमिक अनशन करने को छात्र मजबूर होंगे। साथ ही छात्रों ने परीक्षा की तारीख भी आगे बढ़ाने की मांग की है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.