फोटो: सोशल मीडिया
उत्तराखंड में कोरोना काल में भी क्राइम ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। राज्य में हत्या, लूट जैसी वारदातें अब आम लगने लगी है। पुलिस भी इनपर लगाम लगाने में नाकामयाब साबित हो रही है।
ताजा मामला उधम सिंह नजर जिले के काशीपुर का है। जहां मोहल्ला अल्ली खां इलाके में नवविवाहित जोड़े को मौत के घाट उतार दिया गया। जानकारी के मुताबिक इस वारदात को लड़की के पिता और भाई ने अंजाम दिया। दोनों मौके से फरार हो गए थे।
उधर, पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है और मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक तीन महीने पहले ही राशिद और नाजिया ने प्रेम विवाह किया था। लेकिन नाजिया के घर वाले इस शादी से खुश नहीं थे।
फिर क्या था उनको नाजिया का ये कदम इस कदर नगवार गुजरा कि उन्होंने दंपति की हत्या करने की ठान ली। नाजिया के पिता और भाई ने मिलकर दोनों की हत्या कर दी। इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार है। जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.