बागेश्वर में बार की आड़ में चल रहा था ‘काला’ कारोबार! पुलिस ने मैनेजर को किया गिरफ्तार

बागेश्वर पुलिस ने बार लाइसेंस के शर्तों का उल्लंघन कर अवैध रूप से शराब बेचे जाने के आरोप में इंद्रलोक बार के प्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि बागेश्वर के तहसील रोड पर इंद्रलोक बार से फुटकर में शराब बेचे जाने की शिकायत मिल रही थी। इसके बाद एसपी मणिकांत मिश्रा ने एसओजी और पुलिस को इस मामले की जांच की जिम्मेदारी सौंपी।

खबरों के मुताबिक, एसओजी और पुलिस की टीम ने बार से दो लोगों को शराब ले जाते हुए देखा और पूछताछ की तो उन्होंने कहा कि वे इंद्रलोक बार से खरीद कर ला रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने अवैध रूप से शराब बेचने और लाइसेंस के नियमों के उल्लंघन के आरोप में बार के प्रबंधक अविचल साह को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के पास से अवैध शराब भी बरामद की है। पुलिस की ओर से बागेश्वर कोतवाली में अविचल साह व पुष्कर सिंह के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

4 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

4 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.