फोटो: सोशल मीडिया
कोरोना महामारी को फैलने से रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन ने कई लोगों को बेरोजगार बना दिया है। यहां तक की मजदूर और व्यापरियों में इस का सबसे ज्यादा असर देखने के मिला।
लेकिन इन सबके बीच फाइनेंस कंपनी का वसूली का काम चालू है। उन्हें ना किसी पर तरस आ रहा ना ही दया बल्कि छूट देने की बजाय फाइनेंस कंपनी वाले लोगों के घरों में घुस रहे हैं और धमका भी रहे हैं।
एक ऐसा ही मामला उधम सिंह नगर के रुद्रपुर से सामने आया है। जहां लोन की रकम वसूलने के लिए बैंक कर्ज लेने वालों के घर जाकर धमकियां तक दे रहे हैं। दरअसल, रुद्रपुर की फुलसुगा कॉलोनी मितेश गुप्ता नाम के शख्स ने 2018 में बजाज फाइनेंस से 38000 का लोन लिया था।
मितेश का कहना है कि वह अब तक 38000 के बदले 83000 जमा कर चुके हैं, लेकिन लोन से पीछा नहीं छूट रहा है। बजाज फानइेंस वाले अब भी 13,000 का बकाया बता रहे हैं। उसका कहना है कि वो पहले से ही परेशान है। उस पर बजाज फाइनेंस ने जीना मुहाल कर दिया है। कभी उसके घर आकर परिवार के लोगों से अभद्रता करते हैं तो कभी उसे फोन पर धमकी दी जा रही है। वहीं परेशान मितेश ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.