उत्तराखंड के लिए वरदान साबित हुआ कोरोना! पलायन के मोर्चे पर बड़ी खुशखबरी

पलायन जैसे बड़े मुद्दे पर राज्य सरकार और प्रदेश वासियों के लिए अच्छी खबर है। कोरोना काल में गांव लौटे प्रवासियों ने अच्छे संकेत दिए हैं।

पलायन आयोग की ओर से पेश की गई ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, गांव लौटे प्रवासियों में से 65 फीसदी लोग ऐसे हैं जो अब उत्तराखंड में ही रहना चाहते हैं। यहीं पर रह कर अपना जीवन यापन करना चाहते हैं। वहीं, 35 फीसदी लोग ऐसे हैं जो वापस बाहरी राज्यों में जाना चाहते हैं। पिछले 20 सालों में उत्तराखंड में पलायन की समस्या बेहद गंभीर हो गई थी। सरकारों को ये समझ नहीं आ रहा था कि आखिर वो लोगों को दूसरे राज्यों मे जाने से कैसे रोकें। लेकिन कोरोना महामारी ने इस समस्या को 65 फीसदी तक लगभग खत्म कर दिया है। या यूं कहें कि कोरोना महामारी एक तरीके से प्रदेश सरकार के लिए पलायन के मुद्दे पर वरदान साबित हुआ है।      

पलायन के मुद्दे को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए मौजूदा सरकार ने कोरोना महामारी के दौरान खुद के लिए एक अवसर के रूप में देखा। सरकार की ओर से प्रवासियों को रोजगार मुहैया कराने, उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए लगातार कदम उठाए गए। अभी भी लगातार सरकार अर्त्मनिर्भर समेत कई ऐसे अभियान चला रही है, ताकि गांव और प्रदेश लौटे प्रवासियों को कहीं और न जाना पड़े वो यहीं रुक जाएं।

सरकार द्वारा प्रदेश में लौटे प्रवासियों के बारे में पलायन आयोग को अध्ययन करने के दिशा-निर्देश दिए गए थे। इस दौरान इस बात पर जोर दिया गया कि कैसे ज्यादा से ज्यादा प्रवासियों को उत्तराखंड में ही रोका जा सके। इस पर पलायन आयोग पिछले कई महीनों से लगातार काम कर रहा है और अब नतीजा बेहद सुखद आया है।

Ram Yadav

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 month ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 month ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.