पिथौरागढ़: आदमखोर गुलदार की दहशत, गांव में तैनात किए गए दो शिकारी

पिथौरागढ़ के बेरीनाग के भट्टी गांव में गुलदार के आतंक को देखते हुए दो शिकारियों को तैनात कर दिया गया है।

वन विभाग ने गांव में पौड़ी के प्रसिद्ध शिकारी जांय हुकिल और एक अन्य शिकारी को गांव में तैनात किया गया है। वन क्षेत्राधिकारी चंदा महरा ने बताया कि 8 नवंबर तक शिकारी गांव में तैनात रहेंगे। उन्होंने बताया कि गुलदार को लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। साथ ही शाम के समय घर से न निकलने और काम के दौरान सभी को साथ निकलने की हिदायत दी गई है।

पिछले महीने भट्टी गांव में गुलदार ने एक बच्ची को निवाला बनाया था। गुस्साए लोगों ने वन विभाग से गुलदार को मारने के लिए शिकारी तैनात करने की मांग की थी। इसके बाद वन विभाग ने अब गांव में पौड़ी के दो शिकारियों की तैनाती की है। पिछले महीने गुलदार द्वारा बच्ची को निवाला बनाए जाने के बाद वन विभाग ने गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया था। साथ ही गुलदार को आदमखोर घोषित कर मारने के आदेश दिए थे। उस दौरान वन विभाग ने गुलदार को पकड़ने के लिए गांव में पिंजरा लगाने के साथ गश्त भी शुरू कर की थी। पिजरें में एक गुलदार भी पकड़ में आया था, लेकिन उसके बाद भी लगातार गांव में गुलदार दिखाई दे रहे हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.