फाइल फोटो (प्रतिकात्मक तस्वीर
हैड़ाखान-सिमलिया मोटर मार्ग पर स्याली के पास मीणा में भीषण सड़क हादसा हुआ है। एक कैंटर बेकाबू होकर 400 फीट गहरी खाई में जा गिरा।
चंपावत के रहने वाले 25 साल के विक्रम राम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कैंटर मालिक और ड्राइवर नरेंद्र कोटलिया गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसे 108 की मदद से इलाज के लिए हल्द्वानी लाया गया। गुरुवार सुबह लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची राजस्व पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू कर शव खाई से बाहर निकाला। इसके बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
पटवारी शिव सिंह चौहान के मुताबिक, बुधवार रात हल्द्वानी से ये कैंटर सीमेंट और सरिया समेत अन्य जनरल स्टोर का सामान लेकर रीठा साहिब की ओर जा रहा था। रात करीब 10 बजे स्याली के पास मीणा में कैंटर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। इसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.