देहरादून के एक होटल में संदिग्ध हालत में युवक का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना कोतवाली नगर देहरादून में गुरुवार को एक महिला ने अपने पति नीरज कुमार निवासी रेस कोर्स थाना नेहरू कॉलोनी के घर न पहुंचने की सूचना दी थी। महिला ने बताया कि उनके पति एक फार्मास्यूटिकल कंपनी में काम करते हैं। जो बुधवार को घर से काम के सिलसिले में निकले थे, लेकिन रात तक घर वापस नहीं पहुंचे। उनकी मोटरसाइकिल गुरुवार को होटल नरूला के पास सहारनपुर चौक के करीब खड़ी मिली है।
महिला की शिकायत पर पुलिस ने होटल में इस बात की जानकारी ली और वहां पहुंची तो नीरज कुमार होटल के कमरा नंबर 202 में मृत मिले। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.