नैनीताल: खाई में कार गिरने से तीन युवकों की दर्दनाक मौत, 22 से 24 साल के बीच थी तीनों की उम्र

नैनीताल में एक सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है। हादसे की जानकारी तीसरे दिन मिली। तब जाकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

नैनीताल के सीओ विजय थापा ने बताया कि शुक्रवार सुबह गेठिया और भवाली के बीच एक कार दुर्घटना की जानकारी मिली। नैनीताल और ज्योलिकोट पुलिस को मौके पर रवाना किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस को कार से तीनों युवकों के शव मिले।

पुलिस और आसपास के लोगों ने किसी तरह से शवों को खाई से बाहर निकाला। जांच में पता चला कि कार दुर्घटना 18 नवंबर की देर रात को घटी है। तब तक मृतक खाई में ही गिरे रहे। खबरों के मुताबिक, हल्द्वानी के रहने वाले तीन युवक 18 नवंबर को एक शादी समारोह में हिस्सा लेने के लिए नैनीताल के सुयालबाड़ी गए थे।

देर रात जब वो विवाह समारोह में हिस्सा लेकर वापस लौट रहे थे तो भवाली-ज्योलिकोट मार्ग पर भूमियाधार से कुछ दूरी पर उनकी कार खाई में गिर गई। रात होने की वजह से किसी को भी दुर्घटना की जानकारी नहीं मिल पाई और न ही अगले दिन किसी को कार खाई में गिरने की भनक लगी। जब दो दिन तक तीनों युवक घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनकी खोज शुरू की। इसी दौरान पुलिस को भी जानकारी दी गई और युवकों के मोबाइल को सर्विलांस पर लगाया गया तो बमुश्किल उनकी लोकेशन का पता चला। इसके बाद परिजनों को दुर्घटना की सूचना दी गई।

सीओ थापा और तल्लीताल के थाना प्रभारी विजय मेहता मौके पर पहुंच और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। थापा ने बताया कि मृतकों में शुभम कांडपाल, गणेश पांडे और गिरीश जोशी शामिल हैं। तीनों युवकों की उम्र 22 से 24 साल के बीच है। शवों को बाहर निकालकर आवश्यक कार्यवाही अमल में लायी गई। तीन युवकों की मौत से मताम पसर गया है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

4 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

4 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

4 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 month ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 month ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.