पीएम मोदी के निर्देश पर केदारनाथ धाम में अब होगा इस खास चीज का निर्माण, जानिए क्या है प्लान

केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्य पीएम मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट है। धाम में सफलता पूर्वक काम चल रहा है।

धाम में चल रहे काम की अक्सर पीएम मोदी समीक्षा करते रहते हैं। अब धाम में ब्रह्म वाटिका प्रस्तावित है। ये काम भी पीएम मोदी के दिशा-निर्देश पर ही किया जाना है। केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग की ओर से धाम में वन अपराध नियंत्रण चौकी तैयार की गई है। इससे ब्रह्मवाटिका का संरक्षण किया जाएगा। साथ ही हिमालय क्षेत्र में वानिकी कार्यों को बढ़ावा देने के साथ ही वन्य जीवों के संरक्षण में भी मदद मिलेगी। ब्रह्मवाटिका के संरक्षण के साथ ही चौकी में हिमालय क्षेत्र के वन्य जीव और वनस्पतियों की सुरक्षा और उपचार के लिए जरूरी उपकरण रखे जाने हैं।

केदारनाथ धाम में तीर्थ पुरोहितों के तीन भवन बनकर तैयार हैं। जल्दी ही दो और भवन बनकर तैयार होने वाले हैं। भवन के तैयार होते ही इसे पुरोहितों के हवाले कर दिया जाएगा। मुश्किल हालात में रेंज कार्यालय ऊखीमठ और प्रभागीय कार्यालय गोपेश्वर को तुरंत सूचना पहुंचाने के लिए वायरलेस स्टेशन और कंट्रोल रूम की सुविधा भी है। चौकी में फॉरेस्टर, फॉरेस्ट गार्ड और दो फॉरेस्ट वॉचर की तैनाती अक्तूबर के पहले हफ्ते हो जाएगी।

गौरतलब है कि 2013 में 16 और 17 जून को आई आपदा के दौरान वन विभाग की चौकी बह गई थी। वन विभाग की चौकी न होने से केदारनाथ क्षेत्र में ब्रह्म कमल का अत्यधिक दोहन किया जा रहा था और हिमालयी क्षेत्रों में मानवीय गतिविधियां भी बढ़ रही थीं।

newsnukkad18

Recent Posts

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 day ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 day ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 months ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

2 months ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

2 months ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

2 months ago

This website uses cookies.