उत्तराखंड: उधम सिंह नगर को किस वजह से कहा जाता है ‘मिनी हिंदुस्तान’?, पढ़ लीजिये

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर प्रदेश के तेजी से प्रगति कर रहे जिलों में से एक है।

इसकी भौगोलिक बनावट और दूसरी वजहों से इसे लोग मिनी हिंदुस्तान भी कहते हैं। 1995 में नैनीताल से अलग होकर बना ये जिला आधुनिक कृषि, शिक्षा और इंडस्ट्री के केंद्र के रूप में अपनी अलग पहचान रखता है। रुद्रपुर जिले का मुख्यालय है। कभी ये जिला दलदली जमीन, कई महीनों की बारिश, जंगली जानवरों और परिवहन के साधन के अभाव में उपेक्षित था, लेकिन सरकार और जनता की कोशिशों से इस जिले ने बहुत तेजी से तरक्की की और अब उधम सिंह नगर कुमाऊं पहाड़ियों के लिए गेटवे (Gateway to Kumaon Hills) है।

क्या है उधम सिंह नगर का इतिहास?
इतिहासकारों के मुताबिक रुद्रपुर गांव को भगवान रूद्र के एक भक्त या रुद्र नाम के हिंदू आदिवासी प्रमुख ने स्थापित किया था। बताया जाता है कि मुगल सम्राट अकबर के शासनकाल के दौरान 1588 में इस जमीन को राजा रुद्र चंद्र को सौंप दिया गया था। रुद्रपुर नए रंगों और मानव गतिविधियों से भरा हुआ रहा है। अंग्रेजों के शासनकाल के दौरान नैनीताल को एक जिला बनाया गया। 1864-65 में पूरे तराई और भावर को तराई और भावर सरकारी अधिनियम के तहत रखा गया, जिसे ब्रिटिश मुकुट द्वारा सीधे नियंत्रित किया गया था।

करीब 2542 वर्ग किलोमीटर में फैले उधम सिंह नगर जिले में 687 गांव हैं। यहां की जनसंख्या 16 लाख से ज्यादा है। जिले में सात ब्‍लॉक और आठ तहसील हैं। खास बात ये है कि यहां साल भर टूरिस्ट सीजन रहता है। उधम सिंह नगर जिला तो बहुत बाद में बना लेकिन यहा का विकास आजादी के बाद 1948 से शुरू हो गया था, जब विभाजन के वक्त शरणार्थी समस्या सामने आई थी। उत्तर-पश्चिम और पूर्वी क्षेत्रों के अप्रवासी को उपनिवेश योजना के तहत 164.2 वर्ग किमी भूमि क्षेत्र में दोबारा स्थापित किया गया था।
इस जिले में करीब-करीब हर प्रदेश कश्मीर, पंजाब, केरल, पूर्वी उत्तर प्रदेश, गढ़वाल, कुमाऊं, बंगाल, हरियाणा,राजस्थान, नेपाल और दक्षिण भारत के लोग रहते हैं। इसके साथ ही कई धर्मों और व्यवसायों के लोगों के साथ विविधता में एकता का उदाहरण है। इसी वजह से इसे मिनी हिंदुस्तान कहा जाता है।

newsnukkad18

Recent Posts

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 day ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 day ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 months ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

2 months ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

2 months ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

2 months ago

This website uses cookies.