ऋषिकेश में व्यापारियों का टूटा सब्र का बांध, सरकार के खिलाफ थाली बजाकर किया प्रदर्शन

ऋषिकेश के सभी प्रमुख व्यापारिक संगठनों से जुड़े व्यापारियों ने घाट चौराहा पर थाली बजाकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

ऋषिकेश के समस्त व्यापारिक संगठन पिछले कुछ दिनों से कोविड कर्फ्यू में व्यापारियों को राहत देने की मांग कर रहे हैं। बीते दिनों सरकार की नई गाइडलाइन में व्यापारियों को ज्यादा राहत नहीं मिल पाई है।

जिसके विरोध में व्यापारिक संगठनों ने एकमत होकर त्रिवेणी घाट चौराहे पर थालिया और तालियां बजाई और उत्तराखंड सरकार की व्यापारी विरोधी नीतियों का विरोध किया।

व्यापारिक संगठनों ने यह भी घोषणा की कि यदि सात तारीख को बाजार खोलने की अनुमति नहीं दी गई तो आठ तारीख को सभी व्यापारी अपनी दुकाने प्रातः सात बजे से दो बजे तक खोलेंगे। संगठन नेताओं ने कहा कि व्यापारी और व्यापारिक संगठन सात तारीख तक शासन प्रशासन का सहयोग कर रहे हैं, लेकिन अब सब्र का बांध टूटता जा रहा है।

संगठन नेताओं ने कहा कि सरकार की गाइड लाइन में छह तारीख को जनरल स्टोर खोलने की बात लिखी है। पिछले समय यह देखा गया की पुलिस जनरल स्टोर के नाम पर केवल परचून की दुकानों को ही खोलने दे रही है। इस संबंध में एक प्रतिनिधिमंडल कोतवाली ऋषिकेश से मिलने जाएगा और अगली रणनीति के लिए बैठक में निर्णय लिया जाएगा।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.