उत्तरकाशी से दुखद खबर! 800 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो युवकों की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

उत्तरकाशी से दुखद खबर है। खाई में कार गिरने से दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है। उत्तरकाशी से बूढ़ाकेदार जा रही कार 800 मीटर गहरी खाई में जा गई।

यह हादसा टिहरी में लंबगाव- कोटालगांव-चमियाला मोटर मार्ग पर घैरका के पास हुआ। कार में सवार चार लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक युवक ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं, प्राथमिक इलाज के बाद देहरादून रेफर किए गए एक और युवक की भी मौत हो गई।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, घटना का पता चलते ही ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद घायलों को सीएचसी बेलेश्वर अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही गौतम (35) पुत्र शूरवीर सिंह निवासी ढुंग तहसील घनसाली ने दम तोड़ दिया।

गंभीर रूप से घायल संजय (32) पुत्र मोर सिंह निवासी चमियाला, कैलाश (30) उमेश सिंह निवासी बूढ़ाकेदार, मनोज नेगी (47) जबर सिंह निवासी बूढ़ाकेदार को प्राथमिक इलाज के बाद देहरादून रेफर किया गया। देहरादून नें इलाज के दौरान मनोज नेगी ने दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार, कार में सवार 4 लोगों में से एक ने बेलेश्वर अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को देहरादून रेफर किया गया।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

4 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.