हरिद्वार के लक्सर कोतवाली पुलिस ने आशीष हत्याकांड में पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
इसके साथ ही पुलिस ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए एक टीम का गठन भी किया है। आपको बता दें कि लक्सर के बसेड़ा खादर गांव के राजेश और शिवपाल के बीच आपसी विवाद लंबे समय से चल रहा था।
21 दिसंबर को राजेश का बेटा दीक्षित अपने ममेरे भाई आशीष उर्फ जैकी के साथ घर लौट रहा था। इसी दौरान घात लगाकर बैठे बदमाशों ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से आशीष की मौत हो गई थी। दीक्षित घायल हो गया था। है।
एएसपी ने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा। एएसपी राजन सिंह ने बताया है कि 5 लोगों के खिलाफ साजिश रचकर हत्या करने के मामले में केस दर्ज कर किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन भी किया गया है।
उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…
अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…
9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
This website uses cookies.