टिहरी की डीएम ईवा श्रीवास्तव ने जब से पदभार संभाल है जब से एक्शन में नजर आई हैं।
हालही में डीएम ने ऑल वेदर परियोजना के तहत निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग-94 का चंबा से कमांद तक निरीक्षण किया। इस दौरान चम्बा में निर्माणाधीन 440 मीटर लंबी सुरंग का मौका मुआयना भी किया। इसके अलावा धारकोट में भूमि के धंसाव से संबंधित प्रकरणों को लेकर एसडीएम एफआर चौहान को गांव में बैठक कर प्राथमिकता के आधार पर मामलों के निस्तारण के निर्देश दिये।
वहीं, तानगला में मग डंपिंग जोन के निरीक्षण के दौरान लेबर की सुरक्षा, स्वास्थ्य और उनके छोटे बच्चों के टीकाकरण इत्यादि को लेकर एसडीएम व संबंधित निर्माणदायी एजेंसी को आवश्यक निर्देश दिये। इसके अलावा उन्होंने चंबा से कमांद तक गांवों व घरों के पहुंच मार्गों, पेयजल लाइनों, सुरक्षा दीवारों को प्राथमिक के आधार बनाने को कहा।
उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…
अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…
9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
This website uses cookies.