चमोलीः नंदप्रयाग में SDM ने अवैध रूप से चल रहे हॉट मिक्स प्लांट को किया सील

चमोली के कोठियालसैंण-नंदप्रयाग मोटर मार्ग पर अवैध रूप से चल रहे हॉट मिक्स प्लांट को प्रशासन ने सील कर दिया है

डिडौली मासों गांव के पास प्लांट को सील करने साथ ही प्रशासन ने रेत और गिट्टी के अवैध भंडारण को लेकर भी कार्रवाई की और ठेकेदार के खिलाफ चालान काटा। जिला अधिकारी स्वाति एस भदौरिया को इस संबंध में कुछ दिन पहले शिकायत मिली थी। जिसके बाद ये कार्रवाई की गई है।

डीएम के निर्देश पर बुधवार को एसडीएम बुशरा अंसारी ने मौके का निरीक्षण किया और हॉट मिक्स प्लांट को चालू हालत में पाया। एसडीएम ने प्लांट संचालक से प्लांट संचालन और उप खनिज भंडारण की अनुमति से जुड़े कागजात दिखाने के लिए जब कहा तो हॉट मिक्स प्लांट का मालिक कागजात नहीं दिखा पाया। ऐसे में कार्रवाई की गई। एसडीएम बुशरा अंसारी ने बताया कि कार्रवाई के बाद डीएम को इसकी रिपोर्ट भेज दी गई है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर रक्तदान शिविर: 15 यूनिट रक्त संग्रहित, नागरिक सुरक्षा कोर की पहल

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में नागरिक सुरक्षा कोर की पहल पर राजकीय मेडिकल कॉलेज, जिला…

6 days ago

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

4 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

1 month ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

This website uses cookies.