चमोली: नंदप्रयाग-घाट मोटर मार्ग को चौड़ा करने की मांग को लेकर वार्ता फेल, धरना जारी रखने का लिया गया फैसला

चमोली के नंदप्रयाग-घाट मोटर मार्ग के चौड़ीकरण की मांग को लेकर पिछले 21 दिनों से धरने पर बैठे आंदोलनकारियों ने धरना जारी रखने का ऐलान किया है।

आंदोलनकारियों ने यह फैसला शासन की तरफ से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलने के बाद लिया है। थराली विधायक मुन्नी देवी के नेतृत्व में आंदोलकारियों का प्रतिनिधि मंडल चमोली के प्रभारी मंत्री धन सिंह रावत से मिलने देहरादून पहुंचा था। देहरादून में आंदोलकारियों ने मंत्री रावत से सामने नंदप्रयाग-घाट मोटर मार्ग के चौड़ीकरण की मांग रखी। इसेक बाद मंत्री रावत ने उन्हें 14 जनवरी को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात कराने का आश्वासन दिया।

देहरादून पहुंचे व्यापार संघ के अध्य्क्ष चरण सिंह नेगी और अवतार सिंह भंडारी के मुताबिक, प्रभारी मंत्री धन सिंह रावत के साथ उनकी बातचीत बेनतीजा रही। उन्होंने कहा कि जब तक मोटर मार्ग के चौड़ीकरण की मांग पूरी नहीं हो जाती, उनका धरना जारी रहेगा

साल 2017 में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गोपेश्वर पुलिस मैदान से नंदप्रयागृ-घाट मोटरमार्ग को डेढ़ लेन चौड़ीकरण करने की घोषणा की थी, लेकिन लोक निर्माण विभाग ने मानकों के विपरीत बताकर डेढ़ लेन नहीं बनाए जाने का हवाला दे रहा है। इससे नाराज क्षेत्र के लोग, व्यापारी और टैक्सी यूनियन के सदस्य बीते 21 दिनों से धरने पर बैठे हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.