कोरोना इफेक्ट! सूना पड़ा रहा चंपावत का बाजार, व्यापारियों के चेहरे पर दिखी मायूसी

उत्तराखंड में कोरोना के केस 41 हजार के करीब पहुंच गए हैं। पिछले 24 घंटे में 868 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

कोरोना के सबसे ज्यादा मामले राजधानी देहरादून से आए हैं। वहीं चंपावत की बात करें तो पिछले 24 घंटे में 11 लोग कोरोना की चपेट में आए हैं। चंपावत में कोरोना को लेकर लोगों में खौफ बना हुआ है। रविवार को चंपावत बाजार सूना पड़ा था। जिसके कारण दुकानदार मायूस दिखे। कोरोना की डर से लोग बाजार नहीं गए।

उधर व्यापारियों का कहना है कि कोरोना संक्रमण के चलते ग्रामीण इलाकों से लोग बेहद कम संख्या में खरीददारी के लिए आ रहे हैं। इससे बाजार में गहरा असर पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि बीते छह माह से बाजार बेहद मंदा हो गया है। इससे व्यापारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

आपको बता दें, राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 41 हजार के करीब पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना के 878 नए मामले सामने आए है, जिसके बाद प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 40963 हो गयी है। वहीं मरने वालों की संख्या भी 491 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 13 लोगों की इस वायरस से मौत हो गई है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

4 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

4 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

4 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 month ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 month ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.