फोटो: सोशल मीडिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर कांग्रेस बेरोजगारी सप्ताह मना रही है।
सप्ताह के चौथे दिन उत्तराखंड में अल्मोड़ा कांग्रेस ने थराली में प्रदर्शन किया है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बीरेंद्र रावत और थराली से पूर्व कांग्रेस विधायक प्रोफेसर जीतराम के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ये प्रदर्शन पार्टी ऑफिस के बाहर किया। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी की और युवाओं को रोजगार देने क मांग की।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष बीरेंद्र रावत ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बेरोजगारों के साथ छलावा हो रहा है। नौकरियों की बंदरबांट बैकडोर से सिर्फ अपने चहेतों को कर रही है। वहीं थराली से पूर्व कांग्रेस विधायक प्रो. जीतराम ने कहा कि सरकार बेजराजगारों पर रोजगार दे पाने में नाकाम है और आंकड़े छिपाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने त्रिवेंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि वो 3 साल में 7 लाख से ज्यादा युवाओं को रोजगार देने की बात रहे हैं। लेकिन असल में हकीकत ये है कि बेरोजगार सड़कों पर हैं। बेरोजगारी की वजह से वो खुदकुशी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बेरोजगारों के साथ खड़ी है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.