चंपावत पुलिस ने भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने भारी मात्रा में पटाखों के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है।
चंपावत पुलिस के मुताबिक, बनबसा पुलिस को लंबे समय से भारत-नेपाल सीमा पर आतिशबाजी और अन्य सामान की तस्करी की शिकायत मिल रही थी। ये भी जानकारी मिली कि तस्कर सस्ते दामों पर पटाखा खरीदकर महंगे दामों पर नेपाल भेज रहे हैं और तस्करी के लिये अप्राधिकृत मार्गों का इस्तेमाल किया जा रहा है।
इसके बाद बनबसा पुलिस की शारदा बैराज चौकी को सतर्क कर दिया गया। पुलिस ने कल देर रात अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया। इसी दौरान पुलिस टीम की ओर से बनबसा के शारदा घाट के पास लामा पुल श्मशान घाट से चार तस्करों मनीष कुमार पुत्र महेन्द्र, विनय गायन पुत्र विकास गायन, भीम पुत्र रामेश्वर और सतपाल कश्यप पुत्र जयलाल कश्यप निवासी मीणा बाजार, नयी बस्ती को गिरफ्तार कर लिया गया।
तस्करों के पास से भारी मात्रा में आतिशबाजी और अन्य मादक द्रव्य बरामद किया गया है। बरामद पटाखों की कीमत 2.21 लाख आंकी गई है। आरोपी आतिशबाजी को जंगलों के रास्ते नेपाल भेजने की जुगत में थे। चारों तस्करों को बरामद माल के साथ कस्टम विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है।
तस्करों ने पूछताछ में बताया कि वे तस्करी के पटाखों को बनबसा और आसपास के बाजारों से सस्ते दाम में खरीदकर नेपाल के तस्करों को महंगे दामों में बेच देते हैं। कोरोना के चलते भारत-नेपाल सीमा पूरी तरह से बंद है और इसी कारण दोनों देशों के बीच सभी प्रकार की गतिविधियां ठप पड़ी हैं।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.