चंपावत: छात्रवृत्ति घोटाला मामले में समाज कल्याण अधिकारी पर चलेगा केस

चंपावत के सहायक समाज कल्याण अधिकारी गोपाल सिंह राणा पर छात्रवृत्ति घोटाले के मामले में केस चलेगा।

उनके ऊपर पर दशमोत्तर छात्रवृत्ति बांटने में अनियमितता का आरोप है। सचिव समाज कल्याण एल. फैनई ने उनके खिलाफ केस चलाने की इजाजत दे दी है। छात्रवृत्ति घोटाले की एसआईटी जांच के आगे बढ़ने के साथ ही विभागीय अधिकारी और कर्मचारी जांच के दायारे में आते जा रहे हैं। कुछ दिन पहले ही छात्रवृत्ति घोटाला केस विभाग के उपनिदेशक जगमोहन सिंह कफोला को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। और अब चंपावत के समाज कल्याण अधिकारी गोपाल सिंह राणा के खिलाफ अभियोजन चलाने की इजाजत दी गई है।

इस मामले की जांच हाईकोर्ट की निगरानी में चल रही है। एसआईटी ने समाज कल्याण विभाग को प्राप्त शिकायतों पर बनबसा क्षेत्र के स्कूलों में छात्रवृत्ति की जांच की थी। जांच में शिक्षण संस्थान के संचालकों समेत सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। सहायक समाज कल्याण अधिकारी को भी विभागीय स्तर पर निलंबित कर दिया गया था।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 days ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

5 days ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

3 weeks ago

This website uses cookies.