चंपावत: जल संस्थान के दफ्तर में महिलाओं ने बोला हल्ला, पानी की परेशानी से नाराज

चंपावत के टनकपुर में वॉर्ड नबर 7 की माहिलाओं ने पानी की किल्लत से परेशान होकर जल संस्थान के खिलाफ प्रदर्शन किया।

बड़ी संख्या में महिलाएं जल संस्थान के दफ्तर पहुंचीं और जमकर नारेबाजी की। महिलाओं का कहना है कि वो काफी लंबे समय से पेयजल की किल्लत से जूझ रही हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में विभाग के अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। महिलाओं का कहना है कि उनकी परेशानी को दूर करने को लेकर जल संस्थान कदम नहीं उठा रहा है। ऐसे में लोगों को परेशानी का समामने करना पड़ रहा है।

सभासद तुलसी कुंवर ने बताया कि वॉर्ड की पाइपलाइन काफी पुरानी हो चुकी है। पाइपलाइन जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई है। ऐसे में घरों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। उन्होंने बताया कि जिन घरों में पानी आ भी रहा है, वहां गंदा पानी आ रहा है। ऐसे में लोगों को बीमारियों के फैलने का भी डर सता रहा है।

सभासद ने बताया कि काफी समय से लोग वॉर्ड में नई पाइपलाइन बिछाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन विभाग उनकी सुनवाई नहीं कर रहा है। इलाके में पेयजल की समस्या जस की तस बनी हुई है। प्रदर्शन के बाद यहां पहुंचे लोगों ने जल संस्थान के अपर अभियंता बीएस कुवार्बी को ज्ञापन सौंपा और नई पाइपलाइन बिछाए जाने की मांग की।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.