उत्तराखंड: चमोली पहुंची छड़ी यात्रा, थराली में हुई पवित्र छड़ी की पूजा अर्चना

12 सितंबर को आरंभ हुई छड़ी यात्रा उत्तराखंड के विभिन्न धार्मिक स्थलों की यात्रा करते हुए चमोली पहुंच चुकी है।

श्री पंच दशनाम जूना आखड़ा हरिद्वार के तत्वावधान में शुरू हुई ये छड़ी यात्रा कर्णप्रयाग से थराली के बेतालेश्वर महादेव मंदिर में पहुंची। इस मौके पर महंत रजनीशानंद गिरी महाराज के साथ ही स्थानीय निवासियों व साधु संतों ने छड़ी यात्रा का स्वागत किया। साथ ही पवित्र छड़ी की पूजा अर्चना की गई।

जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय सभापति प्रेम गिरि महाराज ने बताया कि जगद्गुरु शंकराचार्य ने 2500 साल पहले ऐतिहासिक छड़ी यात्रा का आरंभ सनातन धर्म की रक्षा के लिए किया था। बीच में कुछ समय छड़ी यात्रा बंद हो गई थी। लेकिन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के सहयोग से पिछले वर्ष से पवित्र छड़ी यात्रा का दोबारा आरंभ किया गया।

इस वर्ष कोरोना काल में सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार ही छड़ी यात्रा विभिन्न पड़ावों से होते हुए बागेश्वर और तत्पश्चात वापस मायापुरी हरिद्वार पहुंचेगी।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.