रुद्रप्रयाग: महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर किया गया याद, डीएम ने दी श्रद्धांजलि

रुद्रप्रयाग में महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर याद किया गया।

डीएम वंदना सिंह ने जिला कार्यालय सभागार में ध्वजारोहण किया। साथ ही उन्होंने बापू और पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री के चित्र का अनावरण कर माल्यार्पण किया। इस दौरान डीएम ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस महात्मा गांधी के जन्मदिन पर दो अक्टूबर को मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि इसे हमारे देश में गांधी जयंती के रूप में मनाया जाता है।

डीएम ने बताया कि 15 जून 2007 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में 2 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस स्थापित करने के लिए मतदान हुआ। दो अक्टूबर को महासभा के सभी सदस्यों ने इस रूप में स्वीकार किया।

वहीं, विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी, पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक, तहसीलों में उपजिलाधिकारी और समस्त कार्यालयों में कार्याल अध्यक्ष ने ध्वजारोहण और राष्ट्रपिता के चित्रों पर माल्यार्पण उन्हें श्रद्धांजलि दी।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.