चमोली: कार दुर्घटना में जान गंवाने वाले दोनों BJP नेताओं को नम आंखों से विदाई, सीएम भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे

चमोली के पीपलकोटी के पास भनेरपानी में कार दुर्घटना में जान गंवाने वाले दोनों बीजेपी नेताओं को यहां पहुंचकर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने श्रद्धांजलि दी।

पीपलकोटी से जोशीमठ जाते समय शनिवार को बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष और बदरी-केदार मंदिर समिति के निवर्तमान अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल की कार भनेरपानी के पास अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में गिरने के बाद अलकनंदा में समा गई थी। हादसे के बाद सूचना मिलते ही पुलिस और एनडीआरएफ की टीम पहुंची थी और शनिवार रात से ही रेस्क्यू अभियान चला रही थी। टीम को रविवार को सर्च अभियान के दौरान पहाड़ी पर दो शव फंसे मिले। खड़ी पहाड़ी और अलकनंदा नदी के तेज बहाव की वजह से रेस्क्यू टीम को मुश्किलों को सामना करना पड़ा।

सोमवार दोपहर को एनडीआरएफ के जवानों ने अलकनंदा नदी के ऊपर से रस्सी डालकर नदी पार की। इसके बाद जवानों खाई से शवों को स्ट्रेचर पर बांधकर लाने में कामयाब हुए। शवों को एंबुलेंस के जरिए पोस्टमॉर्टम के लिए पीपलकोटी लाया गया। पोस्टमॉर्टम के बाद अंतिम दर्शन के लिए दोनों नेताओं के पार्थिव शरीर को नवोदय विद्यालय गेट के पास रखा गया था। यहां पहुंचकर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत दूसरे बीजेपी नेताओं ने अंतिम दर्शन किए।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.