टिहरी: डोबरा-चांठी पुल के लोकार्पण से पहले राजनीति शुरू, कांग्रेस ने अलापा नया राग

टिहरी गढ़वाल में डोबरा-चांठी पुल के लोकार्पण से पहले इसे लेकर राजनीति शुरू हो गई है। कांग्रेस ने इसे लेकर एक नाया राग अलापा है।

कांग्रेस का आरोप है कि राज्य सरकार चुनावी फायदा उठाने के लिए पुल के लोकार्पण में देरी कर रही है। पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय और प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने कहा कि पुल के लोकार्पण में जानबूझकर देरी की जा रही है, ताकि इसका चुनावी फायदा उठाया जा सके।

किशोर उपाध्याय ने कहा कि पुल के निर्माण में कांग्रेस की अहम भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि पुल निर्माण के लिए संघर्ष करने वाले सभी लोगों का सम्मान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि पुल का नाम स्थानीय जनभावना के अनुरूप रखने की मांग को लेकर कांग्रेस पार्टी ने राज्यपाल को ज्ञापन भेजा है। किशोर उपाध्याय ने कहा कि दिवंगत एनडी तिवारी सरकार के कार्यकाल में पुल निर्माण के लिए 89 करोड़ की धनराशि रिलीज की गई थी। उन्होंने कहा कि आज भी पुर्नवास, बांध विस्थापितों और प्रभावितों के मामले न्यायालय स्तर और शासन-प्रशासन स्तर पर पेंडिंग हैं। जल्द से जल्द ये खाम खत्म होने चाहिए।

किशोर उपाध्याय ने कहा कि पुल निर्माण में योगदान देने वाले सभी इंजीनियरों समेत स्थानीय लोगों को इसका श्रेय मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार पुल का राजनीतिक फायदा उठाने में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि पुल निर्माण में काफी देरी हुई है। 12 सालों से इस पुल का निर्माण हो पाया है।

newsnukkad18

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

1 month ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

1 month ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

1 month ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

1 month ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

3 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

3 months ago

This website uses cookies.