हरिद्वार के रुड़की से मामूली बात पर दो पक्षों में हिंसा का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक ये मामला नगला इमरती गांव का है।
जहां मामूली बात को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में जमकर धारदार हथियार चले। इस हिंसा में एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि रुड़की के नगला इमरती गांव में एक ही परिवार के दो पक्षों में बीते कुछ दिनों से किसी बात को लेकर तनाव चला आ रहा था। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने शेर अली पर चाकू और लाठी डंडों से हमला कर दिया। जिसके चलते शेर अली गंभीर रूप से घायल हो गया।
वहीं, दूसरे पक्ष की भी एक महिला और बीच बचाव करने वाले युवक को गंभीर चोटें लगी है। उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया है।
उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…
अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…
9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
This website uses cookies.