फोटो: सोशल मीडिया
उत्तराखंड के हरिद्वार से महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। हैरानी की बात ये है कि ये महिला कोरोना से संक्रमित है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में एंबुलेंस ड्राइवर द्वारा महिला से छेड़छाड़ की गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी एंबुलेंस ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़िता का कहना है कि कोरोना पॉजिटिव होने के बाद जिला प्रशासन ने उसे कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया। जहां देर रात एंबुलेंस संचालक ने छेड़खानी की। पीड़िता ने आगे बताया कि कोतवाली क्षेत्र के बिझोली गांव निवासी इरफान एंबुलेंस चलाता है और जबरन कोविड सेंटर में घुसकर उसके साथ छेड़खानी की।
पुलिस ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार भी कर लिया है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.