उत्तरकाशी से दुखद खबर! पिपलमंडी में टिहरी झील में 9 साल का बच्चा डूबा, परिवार में मचा कोहराम

उत्तरकाशी से दुखद खबर है। चिन्यालीसौड़ के पिपलमंडी में टिहरी झील में 9 साल के बच्चे के डूबने से इलाके में कोहराम मच गया है।

बताया जा रहा है कि ये बच्चा मंगलवार दोपहर को झील में नहाने गया था, इसी दौरान डूब गया। सूचना मिलने के बाद धरासू पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद झील में बच्चे की तलाश शुरू की गई। पुलिस के पहुंचने के बाद मौके पर एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम भी पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

आपदा कंट्रोल रूम के मुताबिक, प्रभात पुत्र प्रमोद कुमार(9), निवासी पिपलमंडी चिन्यालीसौड़ अपने दोस्तों के साथ नहाने के लिए टिहरी झील में गया था। नहाते समय प्रभात अचानक झील के गहरे पानी में जा पहुंचा और डूब गया। उसके दोस्तों ने प्रभात के परिजनों घटना की जानकारी दी।

एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम बच्चे की तलाश कर रही है। अभी तक बच्चे की कोई खबर नहीं मिल पाई है। वहीं, झील में बच्चे के डूबने की खबर के बाद उसके परिवार में मातम पसर गया है। घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.