बागेश्वर में कोरोना के 19 नए मरीज आए सामने, जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 700 के पार

उत्तराखंड में हर दिन अच्छी खासी संख्या में कोरोना के मरीज सामने आ रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में कोरोना संक्रमितों की संख्या राज्य में बढ़ी है।

बात करें बागेश्वर की तो मंगलवार को बागेश्वर में 19 नए केस सामने आए हैं। जिले में अब तक कोरोना के 701 संक्रमित सामने आ चुके हैं। इनमें 121 मामले सक्रिय हैं। जिले में अब तक 576 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। कोरोना की चपेट में आकर अब तक जिले में 4 लोगों की मौच हो चुकी है। प्रदेश में फिलहाल पहले नंबर पर देहरादून है, जहां अब तक 14,150 केस सामने आ चुके हैं। यहां पर अब तक 320 मरीजों की मौत हो चुकी है।

कोरोना प्रभावित जिले में हरिद्वार दूसरे नंबर पर है, यहां पर अब तक कोरोना के 9,916 मामले सामने आ चुके हैं और 104 लोगों की मौत हो चुकी है। तीसरे नंबर पर उधम सिंह नगर है, यहां पर अब तक कोरोना के 8,659 मामले सामने आए हैं और कोरोना की चपेट में आकर अब तक 67 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

प्रदेश में मंगलवार को कोरोना के कुल 338 संक्रमित सामने आए और 8 मरीजों की मौत हो गई। राज्य में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 52329 हो गया है। इनमें से 42,968 मरीज ठीक हो चुके हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.