उत्तराखंड: फिनलैंड की लकड़ी से बनी तीन मंजिला इमारत बनी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र, जानिये इसकी खासियत

पहाड़ों से घिरे हुए उत्तराखंड की बहुत सी खासियत है। देवों की भू्मि कहे जाने वाले इस प्रदेश में बहुत कुछ देखने के लायक है।

बड़ी तादाद में पर्यटक यहां आते हैं। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार भी पूरी कोशिश कर रही है। इसी कड़ी में नैनीताल के बैजनाथ धाम में फिनलैंड की लकड़ी से एक इमारत बनाई गई है। जो देखने में बहुत की खूबसूरत है। इसकी खास बात ये है कि तीन मंजिला इस इमारत की सिर्फ छत टिन की है बाकी स्ट्रक्चर लकड़ी का ही है। स्थानीय प्रशासन का कहना है कि वुडेन हाउस विदेशी पर्यटकों को भी आकर्षित करेगा। करीब 12.50 करोड़ रुपये की लागत से इमरात का निर्माण पूरा हो गया है।

इस भवन के निर्माण के लिए फिनलैंड की चीड़ की लकड़ी का इस्तेमाल किया गया है। भवन का स्ट्रक्चर भी अपने आप में बहुत अनूठा है। इसमें एक साथ 200 यात्री ठहर सकेंगे। यहां ठहरने वाले लोगों के लिए खाने से लेकर उनकी गाड़ी के पार्किंग तक की सुविधा है। टीआरसी के ठीक पीछे बनी तीन मंजिला इमारत जहां विदेशी पर्यटकों को बहुत ही आकर्षित कर रही है। इस भवन में आठ कमरे, तीन हाल और किचन, रेस्टोरेंट का निर्माण पूरा हो गया है। पर्यटन सर्किट योजना के तहत यह निर्माण कार्य किया गया है।

1250 स्वायर वर्ग मीटर में बनी इस इमारत के एक कक्ष में करीब चार बेड हैं और यात्रियों के लिए इस भवन हर सुविधा से संपन्न बनाया गया है। इस इमरात की छत टिन की बनी है और छत के निचले हिस्से में भी विदेशी चीड़ की लकड़ी लगी है। पत्थर का इस्तेमाल इमरात में नहीं हुआ है। यह इमरात वातानुकूलित भी होगी।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.