उत्तरकाशी में कोरोना का कहर जारी! 32 नए मरीज आए सामने, कुल संक्रमितों की संख्या 2200 के करीब

उत्तराखंड में कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। हर रोज सैकड़ों मरीज समाने आ रहे हैं।

उत्तरकाशी में भी हर दिन कोरोना संक्रमित सामने आ रहे हैं। आज (मंगलवार) को उत्तरकाशी में कोरोना के 32 नए संक्रमित सामने आए हैं। जिले में अब तक कोरोना के 2,195 मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें 562 मामले सक्रिय हैं। वहीं, 1,603 मरीजों को इलाज के बाद अब तक अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।

उत्तरकाशी में कोरोना की चपेट में आकर अब तक 9 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। प्रदेश के कोरोना प्रभावित 13 जिलों में उत्तरकाशी 6ठें नंबर पर है। फिलहाल पहले नंबर पर देहरादून है, जहां अब तक 14,150 केस सामने आ चुके हैं। यहां पर अब तक 320 मरीजों की मौत हो चुकी है।

कोरोना प्रभावित जिले में हरिद्वार दूसरे नंबर पर है, यहां पर अब तक कोरोना के 9,916 मामले सामने आ चुके हैं और 104 लोगों की मौत हो चुकी है। तीसरे नंबर पर उधम सिंह नगर है, यहां पर अब तक कोरोना के 8,659 मामले सामने आए हैं और कोरोना की चपेट में आकर अब तक 67 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

प्रदेश में मंगलवार को कोरोना के कुल 338 संक्रमित सामने आए और 8 मरीजों की मौत हो गई। राज्य में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 52329 हो गया है। इनमें से 42,968 मरीज ठीक हो चुके हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 hours ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 days ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

This website uses cookies.