उत्तरकाशी से दुखद खबर! कोरोना संक्रमित व्यक्ति की एम्स ऋषिकेश में मौत, परिवार में पसरा मातम

उत्तराखंड में लगातार कोरोना वायरस कहर बरपा रहा है। हर दिन सैकड़ों संक्रमित सामने आ रहे हैं और कई लोगों की मौत हो रही है।

उत्तरकाशी से दुखद खबर है। एम्स ऋषिकेश में भर्ती उत्तरकाशी के रहने वाले कोरोना संक्रमित व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई है। इस मौत के साथ ही जिल में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 7 हो गई है। फिलहाल जिले में कोरोना के 300 मामले सक्रिय हैं।

प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसडी सकलानी के मुताबिक, 12 सितंबर को जोशियाड़ा क्षेत्र के रहने वाले 52 साल के व्यक्ति को तबीयत खराब होने पर जिला अस्पताल ले जाया गया था। जांच में उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

जिला अस्पताल में उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने के बाद उन्हें 20 सितंबर को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया था। एम्स ऋषिकेश में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई है। प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि जिले में अब तक 7 कोरोना संक्रमित मरीजों की जान जा चुकी है। मंगलवार को जिले में 40 संक्रमित सामने आए हैं। इससे पहले सोमवार को जिले में 18 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए थे। गौर करने वाली बात ये है कि ज्यादातर लोगों में कोरोना का कोई लक्षण नहीं दिख रहा है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

4 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.