उत्तरकाशी के चिन्यालीसैड़ में एक घर में गैस लीकेज के बाद सिलेंडर फट गया। सिलेंडर फटते ही चूल्हे में आग लग गई। हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है।
वहीं, एक महीला और एक लड़की को हल्की चोट आई है। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी चिन्यालीसौड़ में ले जाया गया। सिलेंडर फटने की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। घर के बाकी लोगों को सुरक्षित बाहार निकाला गया। आपदा कंट्रोल रूम के मुताबिक, चिन्यालीसौड़ नगर क्षेत्र के वार्ड नंबर-7 बड़ेथी में शुक्रवार शाम अचानक रसोई गैस सिलेंडर लीकेज होने की वजह से आग लग गई।
धरासू थानाध्यक्ष विनोद थपलियाल ने बताया कि सूचना मिलने पर वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से समय रहते लीकेज सिलेंडर को बाहर निकाला गया और आग पर काबू पा लिया गया, वनरा कोई बड़ा हादसा हो सकता था। उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.